Wednesday, October 21st, 2026

आई.एस.बी.एम. विवि के कुलपति डॉ. महलवार नियुक्त

रायपुर
राज्यपाल सुअनुसुईया उइके ने आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय ग्राम छुरा, गरियाबंद के कुलपति पद पर प्रोफेसर डॉ. आनंद महलवार को नियुक्त किया है। डॉ. आनंद महलवार का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय(स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 (क्रमांक 13 सन् 2005) की धारा 17 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

 

#आई.एस.बी.एम.

Source : Agency

पाठको की राय